top of page

India Pinkfest

इंडिया पिंक फेस्ट 2026 में सविता माली आर्ट इनोवेशन पुरस्कार

indiapinkfest
Mar 9
2 min read

Updated: Aug 29

(कला के क्षेत्र में नवाचार और नए विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडिया पिंक फेस्ट 2026 के वार्षिक कला पुरस्कार में सम्मान)
INDIA PINKFEST
"The Creative Heartbeat of India "INDIA PINKFEST" Culture Festival Returns."
Celebration of Culture, Community & Creativity
(कला के क्षेत्र में नवाचार और नए विचारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंडिया पिंक फेस्ट 2026 के वार्षिक कला पुरस्कार में सम्मान)

कला-मर्मज्ञ एवं स्मृतिशेष श्रीमती सविता माली की स्मृति में ‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पुरस्कार की शुरुआत की गई है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य अनुभवी एवं प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित करने के साथ-साथ कला के क्षेत्र में उभरती नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

वर्ष 2025 से प्रारम्भ हुए इन पुरस्कारों के अंतर्गत पिंक फेस्ट, जयपुर में पेंटिंग के क्षेत्र में सम्मान प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त कला में नवाचार और नए विचारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निफ्ट (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, जोधपुर) में ‘मोस्ट आर्टिस्टिक स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, संगीत-कला के क्षेत्र में जोधपुर में तथा साहित्य के क्षेत्र में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान भी ये पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं।


ART EXHIBITION - 
INDIA PINKFEST
"The Creative Heartbeat of India "INDIA PINKFEST" Culture Festival Returns."
Celebration of Culture, Community & Creativity

श्रवण एक ऐसे कलाकार, जिनके चित्रों की सजीवता, रंगों का प्रवाह अद्भुत अनुभूति व आकर्षण पैदा करता है ।

इसी क्रम में इस वर्ष पिंकफेस्ट 2026, जयपुर में चित्रकारी के लिए 'सविता माली आर्ट इनोवेशन' पुरस्कार पेंटर श्रवण शर्मा को दिया गया। श्रवण एक ऐसे कलाकार हैं, जिनके चित्रों की सजीवता, रंगों का प्रवाह, भारतीय जनजीवन और नैसर्गिक सौंदर्य कला-प्रेमियों में एक अद्भुत अनुभूति व आकर्षण पैदा करता है।


स्मृति-चिह्न तथा 25,000 रुपये की सम्मान-राशि

इन पुरस्कारों के अंतर्गत चयनित कलाकारों को अभिनंदन-पत्र, स्मृति-चिह्न तथा 25,000 रुपये की सम्मान-राशि प्रदान की जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष पिंक फेस्ट 2026, जयपुर में चित्रकला के लिए ‘सविता माली आर्ट इनोवेशन’ पुरस्कार प्रसिद्ध चित्रकार श्रवण शर्मा को प्रदान किया गया। श्रवण शर्मा ऐसे कलाकार हैं जिनकी चित्रकृतियों में सजीवता, रंगों का सहज प्रवाह, भारतीय जनजीवन की झलक और प्रकृति का सौंदर्य कला-प्रेमियों में अद्भुत अनुभूति और आकर्षण उत्पन्न करता है।



उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

“इंडिया पिंक फेस्ट के संस्थापक एवं निदेशक सत्यजीत तालुकदार ने कहा कि यह पुरस्कार कला को बढ़ावा देने और उभरते कलाकारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों की सार्थकता को भी सिद्ध करता है। साथ ही उन्होंने भारत माली का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला-जगत के लिए उनका यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। कला के प्रति उनकी संवेदनशीलता आज के समाज के लिए अनुकरणीय है।”


गौरतलब है कि कला और साहित्य में गहन रुचि रखने वाली सविता माली स्वयं एक उत्कृष्ट चित्रकार और स्केच आर्टिस्ट थीं। वे अपनी कूंची और कल्पना के रंगों से कैनवास को जीवंत कर देती थीं। उनके बनाए स्केच कागज को मानो साँसें दे देते थे। दुर्भाग्यवश सविता जी आज हमारे बीच नहीं हैं, परंतु अपनी कला के माध्यम से वे हम सभी के बीच सदैव जीवित रहेंगी।

सविता माली न केवल एक प्रतिभाशाली चित्रकार थीं, बल्कि कला और कलाकारों के प्रति उनके मन में विशेष सम्मान और संवेदना थी। उनका मानना था कि किसी भी कलाकार की प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर प्रोत्साहन मिलना अत्यंत आवश्यक है। उनकी इसी भावना को सम्मान देते हुए उनके परिवारजनों ने उनकी स्मृति में वर्ष में चार बार विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों को सम्मानित करने का संकल्प लिया है।

‘सविता माली आर्ट इनोवेशन अवार्ड’ सविता जी की इसी प्रेरणादायी भावना को साकार करने का एक विनम्र प्रयास है।





Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page